Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दो पक्षों के विवाद मे मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार के वाहन का टूटा शीशा, 20 हिरासत मे

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में रास्ते से ट्राली हटाने को लेकर वर्तमान और पूर्व प्रधान के बीच विवाद हो गया। प्रधान के समर्थकों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को मारा पीटा और पूर्व प्रधान के बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर भी मारपीट करने लगे। और मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना क्षेत्र के पकड़ी चन्दा के पूर्व प्रधान विघ्नेश्वर दुबे की पकड़ी चन्दा चौराहे पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। दुकान से टैक्टर ट्राली से शनिवार की रात गिट्टी लेकर ड्राइवर छितौनी गया था। आरोप है कि छितौनी के प्रधान अशोक निषाद और उनके समर्थकों ने तत्काल ट्रैक्टर ट्राली रास्ते से हटाने को कहा। चालक को अपशब्द कहा और मारा पीटा। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ ने छितौनी रोड को जाम कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंचे नायाब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल की गाड़ी पर भीड़ ने पथराव कर दिया। जिससे शीशे टूट गए। सूचना पर थाने से फोर्स पहुंच गई। मुंडेरवा पुलिस दोनों तरफ से करीब 20 लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। थाने पर एसडीएम शैलेश कुमार दुबे और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।