Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज की सफल छात्राओं का बढाया हौसला

सोनी को 90.9 प्रतिशत, वर्षा पाठक को 92 प्रतिशत अंक मिला

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। मंगलवार को घोषित हुये उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  के हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट के परीक्षा परिणामों में गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज के छात्राओं ने 92 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढाया।
प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा  ने बताया कि हाई स्कूल के परीक्षा परिणामों में रिया सोनी को 90.9 प्रतिशत, प्रियांशी 89, आंचल गुप्ता  को 87.7 एवं पिंकी चौधरी, सुप्रिया शुक्ल को 87 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये। जबकि इण्टर मीडिएट में वर्षा पाठक को 92 प्रतिशत, सुमन वर्मा 85, महिमा यादव, खुशी वर्मा को  84 और खुशबू पटेल को 82 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये।
विद्यालय के प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा और निदेशक डा. आलोक रंजन ने शिक्षकोें की मौजूदगी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का मुंह मीठा कर हौसला बढाया। कहा कि अति शीघ्र विशेष कार्यक्रम कर उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। शिक्षक जगनरायन वर्मा, अमरेश चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता, जे.पी. दूबे, अमरेश कुमार चौधरी, पारसनाथ, आराधना पाण्डेय, राधिका वर्मा, पूजा वर्मा, प्रीती गुप्ता, अर्पणा मिश्रा आदि ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा का ही परिणाम है कि इतना बेहतर परिणाम आया।