Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

ग्रामीण विकास और संचार क्रान्ति के जनक थे राजीव गांधी-ज्ञानेन्द्र

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रान्ति के जनक राजीव गांधी को उनके 32 वीं पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस नेताओं ने संकल्पो के साथ नमन् किया ।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में  आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये  कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि नियति ने एक सुयोग्य प्रधानमंत्री को देश से असमय छीन लिया, राजीव जी ने देश की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कहा कि उनके कार्यकाल में संचार क्रान्ति के साथ ही ग्राम स्वराज के संपनों को साकार करते हुये ग्राम प्रधानों के खाते में सीधे  धन भेजने की व्यवस्था की गई। इसी का परिणाम है कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हुआ। ऐसे सुयोग्य प्रधानमंत्री ने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में जो  आधारशिला रखी देश इसके लिये उन्हें सदैव याद रखेगा। उन्होने कांग्रेसजनो से आग्रह किया कि पार्टी की मजबूती के लिये आगे आयें। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीस पार्टी के युवा अध्यक्ष सेराज अहमद रायनी और पीस पार्टी के शहर अध्यक्ष मो. सैफ खान को समर्थकों के साथ फूल मालाओं के साथ कांग्रेस में शामिल किया।
कांग्रेस के पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, कौशल कुमार त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, अवधेश सिंह, साधूशरन आर्य, गिरजेश पाल, गांधियन राकेश पाण्डेय, अमित सिंह, आदि ने राजीव गांधी को याद करते हुये कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने संचार और कम्प्यूटर क्रान्ति की दुनियां में कदम रखा। उन्होने इसरो को जो ऊंचाई दिया उसी का प्रतिफल है कि आज देश अंतरिक्ष विज्ञान में नित नई उचाईयां छू रहा है। आतंकियों ने उनकी हत्या भले कर दिया किन्तु उनके विचार सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे। उन्होने कठिन समय में देश को दिशा दिया था। वक्ताओं ने कहा कि आज देश जिस प्रकार से मंहगाई, साम्प्रदायिक घृणा, नफरत का सामना कर रहा है, रूपया डालर के मुकाबले रसातल में चला गया है, एक बार फिर दो हजार रूपये के नोट को बंद कर दिया गया ऐसे में लोगों को समझना होगा कि कांग्रेस और पार्टी की नीतियां ही देश को सही दिशा देने में सक्षम है।
राजीव गांधी को पुण्य तिथि पर श्रद्धांसुमन अर्पित करने वालांें में मुख्य रूप से  डा. वाहिद सिद्दीकी, अतीउल्ला सिद्दीकी, गुड्डू सोनकर, जगदीश ठाकुर, मंजू पाण्डेय, सतीश सिंह, नीलम चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।