Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्माण कार्यो का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज।

निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक

बस्ती : मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्माण कार्यो का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। आयुक्त सभागार में आयोजित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि समय से उपभोग प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाय, रिवाइज स्टीमेट भेजने की प्रवृति से बचा जाय तथा समय से टेण्डर करते हुए वर्कआर्डर जारी किया जाय। कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस के अधिकारी की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए उन्होने उनका स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है।
उन्होने निर्देश दिया कि है निर्माण के लिए भूमि संबंधी विवादों की जानकारी कार्यदायी संस्था तत्काल संबंधित एसडीएम एवं जिलाधिकारी को अवगत करायें, यदि फिर भी हल नही निकलता है, तो उन्हें भी अवगत कराया जाय। उन्होने कहा कि भूमि विवाद के कारण कोई कार्य रूकना नही चाहिए। उन्होने निर्देश दिया है कि सर्किट हाउस के सामने सड़क चौड़ीकरण करने का स्टीमेट उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम तत्काल भेजवाये तथा अवशेष कार्यो को शीघ्र पूरा करें।
उन्होने निर्देश दिया कि मा. मुख्यमंत्री द्वारा घोषित परियोजनाओं को समय से पूरा करायें। समीक्षा में उन्होने पाया कि बस्ती में 11, संतकबीर नगर में 12 तथा सिद्धार्थनगर में 29 मुख्यमंत्री घोषणाओं की परियोजना निर्माणाधीन है। उन्होने 2 अपूर्ण वृहद गोआश्रय स्थलों का निर्माण भी समय से पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होने निर्देश दिया कि शासनादेश के अनुसार कार्य प्रारम्भ होने से पहले, स्लैब डालते समय तथा कार्य समाप्ति पर सभी निर्माण कार्यो की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी अवश्य कराये। समीक्षा में उन्होने पाया कि उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम द्वारा विभिन्न कार्यो का रिवाइज स्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा गया है। उन्होने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया तथा निर्देश दिया कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हों।
बैठक का संचालन उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने किया। उन्होने बताया कि मण्डल में रू0 50 लाख से अधिक लागत की 259 परियोजनाए निर्माणाधीन है, जिसकी कुल स्वीकृत लागत रू0 1657.80 करोड़ है। इसमें से कुल रू0 1262.66 करोड़ अवमुक्त हुआ है तथा रू.1082.38 करोड़ व्यय किया गया है। इसके सापेक्ष 58.69 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

बैठक में सीडीओ जयेन्द्र कुमार, संत कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त पी.के. शुक्ला, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एन.के. पाण्डेय, पशुपालन के डा. जीवनलाल, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चन्द्र तिवारी, पुरूषोत्तम मिश्रा, उप निदेशक सुरेश चन्द्र, विजय प्रताप यादव, बी.बी. सिंह, अधीक्षण अभियन्ता राजेश कुमार, ए.के. सिंह, तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर एंव विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।