Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गायत्री शक्तिपीठ पर धूमधाम से मनाया गया गायत्री जयंती का पर्व

भारतीय संस्कृति विराट और महान हैआर० के० भारद्धाज

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: गायत्री शक्तिपीठ  मंदिर प्रांगण में गायत्री जयंती का पावन पर्व गायत्री मंत्र के अखंड जाप से प्रारंभ होकर यज्ञ एवं विविध संस्कारों के साथ संपन्न हुआ | मंगलवार दिन में 3:00 बजे से संगीत, उद्बोधन द्वारा पर्व की प्रेरणाओं को उपस्थित जनमानस को अवगत कराया गया | मुख्य अतिथि आर० के० भारद्धाज पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र का स्वागत संस्थापक ट्रस्टी रामचंद्र शुक्ल ने माल्यार्पण और अंग वस्त्र पहनाकर किया |
आर० के० भारद्धाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति विराट और महान है | विदेशी शासकों ने इसे दूषित एवं विकृत करने का बड़ा प्रयास किया किंतु वे सफल ना हो सके | विदेशी शासकों ने भारतीय संस्कृत के विचारों को बदलने एवं तोड़फोड़ करने के लिए यहां के आर्य ग्रंथों में भी मिलावट किया परंतु जनमानस के अंतराल में इसके जन जीवन के प्रत्येक क्रियाकलापों में ईश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा होने के कारण हमारी संस्कृति अछूण्य बनी है और बनी रहेगी | अपनी धार्मिक क्रियाकलापों में श्रद्धा पूर्वक हमे सपरिवार सहयोग करने का संकल्प लेना चाहिए |
आमजनमानस को विशिष्ट वक्ता राजेंद्र नाथ तिवारी ,अनिरुद्ध तिवारी ,अंकुर वर्मा एवं नेहा वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष ने भी संबोधित किया ,और कहा की  भारतीय संस्कृति की धरोहर को गायत्री शक्तिपीठ द्वारा पोषित एवं संवर्धित करने का भगीरथ प्रयास बताया | गायत्री ज्ञान गंगा एवं गंगावतरण की प्रेरणाओ का सभी वक्ताओं ने व्यवहारिक मार्गदर्शन किया | पर्व पूजन, दीप यज्ञ का संचालन कपिल देव मित्र एवं श्याम पांडेय ने किया | सभी कार्यकर्ता भाई बहनों ने श्रद्धा पूर्वक विवेक शीलता के इस पावन पर्व पर सहयोग किया | मुख्य जजमान में सत्यनारायण सिंह सपत्नीक रहे | गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की सामूहिक सहभोज में लगभग 500 व्यक्तियों ने प्रसाद ग्रहण किया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदम्बिका पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव,के के पांडे ,विशाल ,प्रभाकर,महेश्वरानंद,शिवम्,श्रवण कुमार,राजकुमार सहित तमाम कार्यकर्ताओ ने सहयोग किया |