Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लखनऊ: डियूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाली महिला डाक्टर डॉ. श्रद्धा यादव बर्खास्त

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि इससे पहले डॉ. श्रद्धा यादव बलरामपुर जिले की तुलसीपुर सीएचसी में तैनात थी। वहां भी ड्यूटी में लापरवाही व अनुपस्थित की सूचना मिली थी। उन्हें जनपद बलरामपुर से हटाकर प्रयागराज के सीएचसी कौड़ीहार में तैनात किया गया था। इसके बाद भी वह अस्पताल नहीं आती थीं।

उन्हें लिखित और मौखिक चेतावनी दी गई। गैरहाजिर महिला डॉक्टर को तमाम मौके दिए गए, लेकिन डॉ. श्रद्धा ने ड्यूटी कर्तव्यों का पालन नहीं किया। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश दिया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।