Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

हरिजन उत्पीडन मामले में पत्रकार दिनेश मिश्र के साथ चार दोषमुक्त

फर्जी मेडिकल तथा भ्रामक साक्ष्यों को कोर्ट ने किया खारिज

विचारण मे न्यायालय ने पाया कि वादी के लडके के साथ नही हुई थी कोई मारपीट की घटना

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । अनन्य विशेष न्यायाधीश एस.सी., एस.टी. एक्ट शिवचन्द ने खीरीघाट भटोलवा निवासी दिनेश प्रसाद मिश्र, रंजीत चौराहा निवासी मन्नू पाण्डेय, खीरीघाट भटोलवा निवासी बब्लू राजभर और चईयाबारी निवासी यार मोहम्मद को हरिजन उत्पीड़न आदि के मामले में साक्ष्यों के अभाव में संदेह का लाभ देते हुये दोष मुक्त करने का आदेश दिया है।
घटनाक्रम के  अनुसार दिनेश मिश्र वॉयस ऑफ लखनउ के पत्रकार हैं।  घटना दिनांक 18.08.2013 को विजय प्रकाश मिश्र रंजीत चौराहे के पास  उनकी आफिस थी जो कि. उसके किरायेदार थे। उस आफिस में उस समय दिनेश मिश्र के अलावा लक्ष्मी देवी पुत्री बालकदास निवासी पचपेड़िया भी काम करती थी। दिनेश मिश्र ने भानपुर के पास विद्यालय खोल रखा था जिसमें लक्ष्मी देवी प्रधानाचार्य के रूप में काम करती थी। उस दौरान लक्ष्मी देवी ने बच्चों की छात्रवृत्ति की धनराशि का गबन किया था जिसकी जांच करने के उपरान्त प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी को प्रधानाचार्य के पद से कार्यमुक्त कर दिया था तथा इस संबंध में दिनेश मिश्र ने लक्ष्मी देवी के विरुद्ध मुकदमा किया था जिससे नाराज होकर प्रस्तुत प्रकरण को लक्ष्मी देवी की मां शान्ती देवी ने झूठे तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया। लक्ष्मीदेवी ने विद्यालय से निकाले जाने के बाद दिनेश मिश्र के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा किया था तथा दिनेश के विरूद्ध अंतर्गत धारा 376 मा०द०सं० का मुकदमा दर्ज कराया था जो अनन्य विशेष न्यायाधीश एस.सी., एस.टी. एक्ट न्यायालय में लम्बित है। दिनांक 19.08.2013 को सुबह लगभग 8.30 बजे दिनेश मिश्र से किसी का कोई विवाद नहीं हुआ था। दिनेश मिश्र के विरूद्ध प्रस्तुत प्रकरण केवल दुर्भावना से ग्रसित होकर दिया गया।
उक्त के विरूद्ध पचपेडिया निवासी शान्ती देवी पत्नी बालकदास ने उक्त के विरूद्ध भादवि की धारा 323, 341, 504, 506 एवं एससी, एसटी एक्ट के तहत कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी उपाध्याय और बंशीधर पाण्डेय ने पैरवी किया।  प्रकरण में 13 जुलाई 2023 को फैसला सुनाया गया।