Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

05 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पदोन्नति, डीएम नें सौंपा नियुक्ति पत्र

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार लखनऊ द्वारा 05 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पदोन्नति मुख्य सेविका के पद पर की गई। मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभावती देवी, कुशलावती पांडेय, रजनी निषाद, पुष्पावती तथा गीता यादव को दिया। जिलाधिकारी ने पदोन्नति प्राप्त मुख्य सेविकाओं को पूर्णमनोयोग से कार्य करने का निर्देश दिया।
बाल विकास योजना अधिकारी बलराम सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी के निर्देश पर उपस्थित जनसमुदाय को संभव मिशन पर विस्तार से जानकारी दिया। इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने 10 गर्भवती महिलाओं को पोषण दलिया प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सरोज कुमार मिश्र, सीडीपीओ दिलीप वर्मा, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र मिश्रा मुख्य सेविका रेनू सिंह, कामिनी कुमारी, सांख्यिकी अधिकारी नागेंद्रमणि, बाबू शरद श्रीवास्तव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।