Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: सीडीओ

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता उन्होने निवेशमित्र पोर्टल पर विभागवार लम्बित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाय। उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।
बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि विभिन्न विभागों से संबंधित निवेशमित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के समयान्तर्गत निस्तारित हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। माह अगस्त में कुल 1216 प्रकरण आनलाइन प्राप्त हुए है, जिनमें से 1120 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 40 आवेदन पत्र अस्वीकृत किए गये है एवं 09 आवेदन पत्रों पर आपत्ति लगायी गयी है तथा 47 आवेदन पत्र विभागों में विचाराधीन है। इस संबंध में सीडीओ ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया है कि पोर्टल पर प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों का नियमानुसार निस्तारण करें।
इसके अलावा उन्होने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,  ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं अन्य रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा किया।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने किया। इसमें चेम्बर आफ इंडस्ट्री के महासचिव एच.सी. शुक्ला, आईडीए के अध्यक्ष अनिल सिंह रैकवार, लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्या, कृषि अधिकारी मनीष सिंह, ग्रोमोद्योग अधिकारी पी.एन. सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत महेन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार, बीटेक चायवाले अंकित सिंह, उद्यमीगण तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।