Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

स्वास्थ्य विभाग ने 7 मुन्ना भाईयों को थमाया नोटिश, मांगा 7 दिन के भीतर जबाब

समय से व उचित जबाब न मिलने पर सम्बन्धित पर दर्ज होगा मुकदमा

झोलाछापों के विरूद्व अब चलेगा सर्च अभियान होगी कार्यवाही -डा. ए.के. चौधरी

रिर्पोट- रणजीत उपाध्याय

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। जिले के झोलाछाप टाइप लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की भृकृटि टेढी हो गयी हैं। तमाम शिकायतों से हलकान विभाग ने 7 बडे मुन्ना भाईयों को नोटिश थमाया हैं। जिसे लेका झोलाछापों मे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है।
झोलाछाप के नोडल अधिकारी डा. ए.के. चौधरी ने बताया कि पिछले कई दिनों से सल्टौवा ब्लाक के जिनवां चौराहे के आसपास नाजायज तरीके से चल रहे अनेकों नाक,कान तथा गला रोग परामर्श केन्द्रों विधि विरूद्व संचालन की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिनका किसी भी प्रकार का कोई पंजीकरण नही है और संचालकों का कोई डिग्री व डिप्लोमा नही है। वे नाजायज तरीके से क्लीनिक संचालित कर मरीजों के साथ घोखाधडी कर रहे हैं। चिन्हित किये गये ऐसे मुन्ना भाईयों के विरूद्व कानूनी प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दिया है।
नोडल अधिकारी डा. ए.के. चौधरी ने बताया कि सल्टौवा ब्लाक के जिनवां चौराहे के आसपास संचालित नाक,कान तथा गला रोग परामर्श केन्द्र वैद्व आर.डी. चौधरी, ए.के. पाण्डेय, किरन डेन्टल केयर, ओ.पी. चौहान, रवि कुमार सौभाग्य मेडिकल स्टोर सहित 7 झोलाछापों को नोटिश प्रेषित कर एक सप्ताह के भीतर जबाब मांगा गया है। डा. चौधरी ने बताया कि उचित जबाब न मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज करा दी जायेगी। उन्होने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। अब झोलाछापों को अब मनमानी नही करने दी जायेगी।