Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

73 सालों में पहली बार होगी किसी महिला की फांसी

नई दिल्लीः दिल्ली के निर्भया कांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाने वाला जल्लाद पवन अब अमरोहा की शबनम को फांसी देगा। शबनम ने 2008 में अपने प्रेमी की मदद से घर के सात लोगों को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। शबनम की फांसी का फैसला हो चुका है लेकि तारीख मुकर्रर नही है। आजादी के 73 सालों में पहली बार ऐसा होना जा रहा है जब किसी महिला को फांसी पर लटकाया जायेगां।

फांसीघर को लेकर मेरठ के पवन जल्लाद ने बताया कि वह बेहद जीर्ण और शीर्ण हालत में था. जिस तख्ते पर खड़ा करके दोषी को फांसी दी जाती है वह भी टूटा हुआ था. पवन के अनुसार उसे अब बदलवा दिया गया है। वहीं उन्होनें कहा कि लीवर की खिंचाई भी ठीक से नहीं हो रही थी तो तेल लगवाकर लीवर को अब नरम कर दिया गया है. पवन जल्लाद का कहना है कि मथुरा जेल का फांसीघर पूरी तरह से तैयार हो गया है। मथुरा जेल को लेकर खास बात यह है कि पहली बार यहां किसी महिला को फांसी दी जाएगी. मथुरा में स्थित इस महिला फांसीघर को करीब 150 साल पहले स्थापित किया गया था।