Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मास्क नही लगा रहे हैं लोग, फिर लग सकता है लाकडाउन

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में एक बार फिर संकट दिखने लगा है। यहां लोग जरूरी एहतियात नही बरत रहे हैं। अब रोजाना तीन हजार से ज्‍यादा मामले सामने आ रहे हैं. मुंबई के आंकड़े भी डराने वाले हैं. इस बीच, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अगर लोग दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो मजबूरी में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।

उन्होने कहा कि महाराष्‍ट्र और मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. ट्रेनों में यात्रा करते समय ज्‍यादातर लोग मास्‍क नहीं लगा रहे हैं. लोकल ट्रेनों में इतनी भीड़ होने के बावजूद लोग मास्‍क का उपयोग नहीं कर रहे हैं. लोगों को अभी कोरोना के नियमों का पालन करना चाहिए. लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो हम एक और लॉकडाउन की तरफ आगे बढ़ेंगे. लॉकडाउन को फिर से लागू किया जाए या नहीं यह लोगों के हाथ में है। पिछले कुछ समय से महाराष्‍ट्र में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या काफी कम हो गई थी. महाराष्ट्र में रविवार को 4,092 नए मामले सामने आए थे. संक्रमण के मामलों में जारी वृद्धि के बीच राज्य सरकार ने ’’सख्त निर्णय’’ लिए जाने को लेकर आगाह किया है।