Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भयमुक्त होकर बिना किसी प्रलोभन के मतदाता करें मतदानः सौम्या अग्रवाल

बस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में भयमुक्त होकर बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने लोगों से अपील किया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीपुर अति संवेदनशील बूथ पर आयोजित चैपाल में उन्होने कहा कि सभी नागरिक मतदान के लिए बूथ पर मास्क लगाकर आये तथा दो गज की दूरी बनाये रखे। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेंगी तथा उनकी सम्पत्ति को भी जब्त किया जायेंगा। सभी प्रत्याशी तथा उनके समर्थक आदर्श आचार संहिता का पालन करें। निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने में सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रत्याशी नामांकन की तैयारी पहले से ही कर लें। इस बार नामांकन 17 एवं 18 अप्रैल को केवल दो दिन ही होगा। अन्य प्रपत्रों की तैयारी के साथ-साथ चालान जमा करने के लिए बैंक एवं आॅनलाइन व्यवस्था की गयी है। प्रत्याशी पहले से ही चालान जमा करके रसीद प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है। वर्तमान चुनाव को देखते हुए काफी लोग बाहर से गाॅव में आयेगें। कोरोना से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि सभी लोग अपनी जाॅच करायें तथा परिवार से अलग रहें। उन्होेने सभी से अपील किया कि निकट के अस्पताल पर जाकर कोविड का टीका लगवा लें।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अति संवेदनशील बूथ पर अतिरिक्त फोर्स लगायी जायेगी। अति संवेदनशील गाॅवों में प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों के क्रियाकलापों की जानकारी गोपनीय ढंग से एकत्र की जा रही है। ऐसे बूथ पर वे स्वंय सतर्क निगाह रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रलोभन एवं भय सभी लोग मतदान करें। यदि किसी प्रकार की गोपनीय सूचना देना चाहते हैं तो 9454458001 पर दे सकते हैं।
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने बहादुरपुर नामांकन केन्द्र ब्लाॅक कार्यालय का निरीक्षण किया। खण्ड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह ने नामांकन संबंधी व्यस्थाओं के बारे में जानकारी दिया। उन्होने बताया कि ब्लाॅक में 10 न्याय पंचायतें हैं। नामांकन के लिए 10 काउन्टर बनाये गये हैं।
जिलाधिकारी ने मतगणना केन्द्र झिनकूलाल त्रिवेनीराम चैधरी इण्टर कालेज का निरीक्षण किया तथा बाउण्ड्रीवाल न होने के कारण त्रिवेनीराम बालिका इण्टर कालेज को पार्टी रवाना करने तथा मतगणना केन्द्र निर्धारित करने का निर्देश दिया। उन्होने उप जिलाधिकारी आशाराम वर्मा तथा बीडीओ उमाशंकर सिंह को निर्देश दिया कि विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखते हुए निरीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट दें। निरीक्षण के दौरान सीओ धनंजय कुशवाहा, सीओ कलवारी शक्ति सिंह एवं विद्यालय के प्रधानार्य उपस्थित रहे।