Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

फायर मॉक ड्रिल के माध्यम से किया जागरूक

बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के आदेश के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साऊघाट में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त प्रयास से फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन द्वारा लू, हीट, वेव एवं अग्निकाण्ड के दौरान क्या करें तथा क्या न करें का विस्तृत जानकारी देते हुये उपस्थित प्रतिभागियों से अपने घरों में अग्निशमन यंत्र लगाने हेतु आग्रह किया गया। वहाॅ उपस्थित लोगों को अग्निसुरक्षा तथा जीवरक्षा के प्रबंधों के बारे में अग्निशमन अधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल कार्यक्रम में डा0 सुनील कुमार, वीजेन्द्र कुमार, विजय प्रकाश एवं अन्य डाक्टर व स्टाफ ने प्रतिभाग किया।