ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सपा का झण्डा बैनर का दुरूपयोग रोकने की मांग

बस्ती । समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को छोड़कर जो लोग सपा के झण्डे का प्रयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कर रहे हैं उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाय जिससे निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।
सपा के जिला पंचायत के अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जिला निर्वाचन  अधिकारी और उच्चाधिकारियों को भेज कर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा है कि अधिकृत प्रत्याशियों के अतिरिक्त कुछ दूसरे लोग भी पार्टी का झण्डा बैनर लगाकर प्रचार कर रहे हैं जिससे मतदाताओं में भ्रम के साथ ही टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसी स्थिति में जांच कराकर सपा का झण्डा, बैनर लगाकर प्रचार कर रहे अनधिकृत लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाय।