ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए कोविड हेल्पडेस्क स्थापित

बस्ती।  त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में नामांकन के लिए विकास भवन एवं ब्लाक मुख्यालयों पर आने वाले व्यक्तियों को कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए कोविड हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है।

       उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए भीतर जाने वाले प्रत्याशी, प्रस्तावक एवं अभिकर्ता की पहले हेल्प डेस्क पर थर्मामीटर से बुखार की जांच की जा रही है। उसके हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। नामांकन के लिए प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है और जो व्यक्ति मास्क नहीं लगाए हैं, उनको अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।