Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पंचायत चुनाव के बीच सपा में शामिल हुये सैकड़ो लोग


सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने दिलायी सदस्यता


बस्ती । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने मंगलवार को बसहवा स्थित जिला पंचायत बस्ती चतुर्थ के सपा प्रत्याशी अमरेन्द्र यादव के चुनाव कार्यालय पर 100 से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल करते हुये सदस्यता दिया। कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में जिस प्रकार से मतदाताओं का समर्थन पार्टी को मिल रहा है उससे तंय है कि पार्टी जन सहयोग से जीत का रेकार्ड बनायेगी।
सपा में शामिल होने वाले लोगों का जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने आवाहन किया कि वे पार्टी के रीति, नीति के अनुरूप लोगों को जोड़े। जनपद के मतदाता एक स्वर से परिवर्तन का मन बना चुके हैं।
समाजसेवी अशोक सिंह ने सपा का दामन थामते हुये कहा कि साम्प्रदायिक और लगातार झूठ बोलकर छल करने वाले दलों से सपा ही मुकाबला कर सकती है। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा की लहर चल रही है। समाजसेवी अशोक सिंह के साथ मुख्य रूप से धनंजय सिंह, श्याम सुन्दर गुप्ता, विक्रम सिंह, सूर्यवीर सिंह, परवेश सिंह, चंचल मिश्र, अजीत सिंह, अभिषेक सिंह, राजकुमार यादव, धर्मेन्द्र यादव, शिवम सिंह, ओम जीत सिंह, उदयशंकर दूबे, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, वृजेश त्रिपाठी, सूर्यजीत सिंह, जोगेश्वर सिंह, सत्येन्द्र उपाध्याय, छोटू, प्रमोद त्रिपाठी, रवि शुक्ल, आलोक शुक्ल, भोलू त्रिपाठी, आशु सिंह, अवनीश सिंह, वैभव दूबे के साथ ही सैकड़ो लोग सपा में शामिल हुये।