Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोरोना से बचाव की मुहिम चलाये नव निर्वाचित ग्राम प्रधान-डा. वी.के. वर्मा

बस्ती।  भारतीय कुर्मी  महासभा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान और सदस्यों के विजयी प्रत्याशियों से आग्रह किया है कि वे कोरोना संकट काल में लोगों की मदद करें। कोई परिवार भूखा न रहने पाये।
डा. वर्मा ने यह भी कहा है कि गांवों में जय पराजय को लेकर माहौल न बिगाड़े और जो किन्ही कारणों से सफल नहीं हो पाये वे आत्म चिन्तन करते हुये अपनी खामियां सुधारे। कहा कि गावों में भी कोरोना का खतरा लगातार बढ रहा है ऐसी स्थिति में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान और सदस्य परस्पर संसाधन जुटाकर लोगों में मास्क, सेनेटाइजर वितरण के साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव की जानकारी दें जिससे महामारी पर विजय पाया जा सके।