Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विधायक संजय ने मुख्यमंत्री को भेजा तीन पत्र, ब्लैक फंगस की दवा उपलब्ध कराने की मांग

बस्ती । रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को तीन पत्र भेजकर समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया है । भाजपा    विधायक ने ब्लैक फंगस से मरीजों के इलाज हेतु एम्फोटेरीसीन -बी- इन्जेक्शन उपलब्ध कराने की मांग करते हुये कहा है कि मरीजांे को ब्लैक फंगस के उपचार हेतु दवायें उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मरीजांे का हवाला देते हुये विधायक ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों और रेड क्रास सोसायटी के पास भी ब्लैक फंगस से मरीजों के इलाज हेतु एम्फोटेरीसीन -बी- इन्जेक्शन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जनपद में ब्लैक फंगस से मरीजों के इलाज हेतु आवश्यक दवायें उपलब्ध करायी जाय।
इसी कड़ी में विधायक संजय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय अज्जू हिन्दुस्थानी के पिता ब्रम्हबेत्ता नेवास को उपभोक्ता फोरम में रिक्त सदस्य या नोटरी शपथ आयुक्त में से किसी एक पद पर नियुक्ति की जाय। पत्र में उन्होने कहा है कि अज्जू हिन्दुस्थानी की कोरोना से मौत हो गई थी और इनके परिवार में आय का कोई श्रोत न होने के कारण आर्थिक संकट है।
मुख्यमंत्री को भेजे तीसरे पत्र में भाजपा विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रमुख पद के चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं है किन्तु कुछ प्रभावशाली लोग जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रलोभन देकर उनका प्रमाण-पत्र ले रहे हैं। इस पर अंकुश लगाकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई हो जिससे निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।