Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जरूरतमंदों में किया मास्क, सेनेटाइजर का वितरण

बस्ती। कोरोना संकट काल के दौरान शान्ती चेरीटेविल ट्रस्ट अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ के संयोजन में चरणबद्ध ढंग से जरूरतमंदों, में मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किये जाने का क्रम जारी है। सोमवार को बभनगांवा, रामेश्वरपुरी मोहल्ले में जरूरतमंदों, में मास्क, सेनेटाइजर का वितरण करते हुये ट्रस्ट अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने कहा कि साझा प्रयास से ही इस महामारी पर नियंत्रण हो सकेगा। लोगों से आग्रह किया कि मास्क अवश्य लगाये और यह प्रयास करें कि आस पास का कोई गरीब परिवार भूखों न सोने पाये। इस कोरोना काल और लाॅक डाउन में अनेक लोगों की रोजी रोटी छिन गई है और कई परिवारों पर वज्रपात हुआ है। अनेक बच्चे अनाथ हो गये। प्रयास होगा कि यथा संभव पीड़ितों की मदद चरणबद्ध ढंग से जारी रखा जाय।
मास्क, सेनेटाइजर वितरण में मुख्य रूप से हेमलता पाण्डेय एडवोकेट, सुषमा त्रिपाठी, दिलीप मिश्रा, सतीश पाण्डेय, अमरेश दूबे, टुनटुन सिंह, परमवीर सिंह, अन्नू पाण्डेय, सूर्यमणि पाण्डेय आदि ने सहयोग किया।