Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भाजपा और सपा ने चढाई आस्तीनें, पुलिस की सक्रियता से होते-होते बचा बवाल

-सपा समर्थकों पर भाजपा प्रत्याशी संजय चैधरी ने लगाया अभ्रदता करने का आरोप
– संजय चैधरी कर रहे थे गुंडई- महेन्द्र नाथ यादव
– मुझसे मिलने के पीछे भाजपा प्रत्याशी संजय चैधरी की ठीक नहीं थी मंशा – राम प्रसाद चैधरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच शनिवार सुबह लगभग 09.30 पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चैधरी के आवास पर सपा व भाजपा समर्थक उस समय आमने सामने हो गए जब भाजपा प्रत्याशी संजय चैधरी पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे। संजय ने आरोप लगाया कि सपा समर्थकों ने पूर्व मंत्री से मिलने नहीं दिया और उनके साथ अभद्रता भी की। वहीं पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी ने संजय की बातों का खंडन करते हुए कहते हैं कि संजय का मुझसे मिलने के पीछे की मंशा ठीक नहीं थी। वह सपा कार्यकर्ताओं से बवाल कर मुकदमा दर्ज कराना चाह रहे थे।
हलांकि पुलिस की सक्रियता से कोई घटना नही घटित हो पायी। कुछ ही देर मे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जो प्रत्येक गतिविधियों पर सतर्क नजर रखे हुए थी।
सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी संजय चैधरी राम प्रसाद चैधरी जी के गेट के भीतर दाखिल हो गए थे, गुंडई कर रहे थे। इतना ही नहीं गेट के बाहर किसी को न निकलने देने के धमकी देते हुए उन्होने गेट पर ताला भी जड़ दिया था। सूचना पुलिस को लगी और फोर्स पहुंच गई।