Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

01 जुलाई को होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एंव दस्तक अभियान का शुभारम्भ

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने 01 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे राजकीय इण्टर कालेज परिसर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एंव दस्तक अभियान का शुभारम्भ एक वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर करेंगी। उक्त जानकारी सीएमओ डाॅ0 अनूप ने दी है। उन्होने अभियान में सम्मिलित विभागीय अधिकारियों को अपना प्रचार वाहन इस कार्यक्रम में भेजने तथा स्वयं उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

उन्होने एईएस/जेई रोग से प्रभावित अतिसंवेदनशील गाॅव की सूची अभियान में सम्मिलित 11 विभागीय अधिकारियों को भेजते हुए यहाॅ पर विभागीय कार्यवाही प्राथमिकता पर कराये जाने का अनुरोध किया है। उन्होने बताया कि सीएचसी/पीएचसी सल्टौआ में देईपार, बनकटी मे खोरिया बाजार, भानपुर में खमह्रिया पश्चिम, कुदरहाॅ में गायघाट तथा बानपुर, मरवटिया मंे डारीडीहा एंव महसों, रूधौली में रौनाकला तथा बस्ती नगरीय क्षेत्र में पुरानी बस्ती अतिसंवेदनशील गाॅव के रूप में चयनित है।