Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डाक्टर्स डे पर कोरोना से मृत डा. अजय के परिजनों को दिया 75 हजार का आर्थिक सहयोग

  • डा. वी.के. वर्मा ने डा. अजय की स्मृति में लगाया फलदार पौध

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

डाक्टर्स डे पर आयुष मेडिकल आफीसर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने गुरूवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. फकरेयार हुसैन के साथ कोरोना से प्राण गंवाने वाले डा. अजय कुमार श्रीवास्तव की पत्नी को उनके घर जाकर 75 हजार रूपये की सहयोग राशि भेेंट किया।
वैरियहवां स्थित आवास पर डा. वी.के. वर्मा ने दुःखी परिवार को ढाढ़स बधाते हुये कहा कि हम किसी की जिन्दगी तो वापस नहीं ला सकते किन्तु  आयुष मेडिकल आफीसर्स एसोसिएशन की ओर से जितना संभव होगा सहयोग जारी रखा जायेगा। उन्होने परिजनों को बताया कि शासन स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है जिससे 50 लाख रूपये की सहयोग राशि परिवार को उपलब्ध कराया जा सके।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. फकरेयार हुसैन ने बताया कि यह दुःखद है कि कोरोना से हमने एक कुशल चिकित्सक खो दिया। विभागीय स्तर पर सहयोग दिलाने हेतु सभी प्रक्रिया पूरी कर उसे अग्रसारित किया जा चुका है। शासन से सहयोग राशि मिलते ही परिजनों को     उपलब्ध करा दिया जायेगा।
इसी कड़ी में आयुष चिकित्सा डा. वी.के. वर्मा ने गुरूवार को डा. अजय कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में जिला अस्पताल के परिसर एवं पटेल हास्पिटल गोटवा के परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। कहा कि इससे डा. अजय की स्मृतियां सुरक्षित रहेंगी।