Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

केवीके के वैज्ञानिको से मुलाक़ात कर कृषि संभवनाओं पर की चर्चा

– बैठक में बस्ती जिले में एफपीओ के जरिये किसानों की आय बढ़ाने पर किया मंथन
– जनपद में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कालानमक की खेती के लिए निःशुल्क मिलेगा जैव उर्वरक
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन समर्थित उत्तर प्रदेश सरकार की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की टीम नें कृषि विभाग व केवीके के अधिकारियों से चर्चा कर जनपद में किसानों की माली हालत को सुधारने की कार्ययोजना प्रस्तुत की. टीम की प्रिया राय नें उपनिदेशक कृषि डॉ संजय त्रिपाठी के साथ बैठक कर अब तक बस्ती जिले में कृषि और किसानों के हित में किये गए कार्यों की जानकारी दी।
प्रिया राय नें उपनिदेशक कृषि को बताया की सरकार की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट जनपद में महिला किसानों की आय बढ़ाने के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय कर रही है जिससे आने वाले समय में  महिला किसानों की आय में इजाफा किया जा सकेगा. उन्होंने बताया की सरकार द्वारा एफ पी ओ के जरिये किसानों के उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए प्रयास कर रही है जिसके लिए एफ पी ओ शक्ति पोर्टल की शुरुआत सरकार द्वारा की गई है. इसके द्वारा किसानों को वैश्विक लेवल पर अपने उपज बेंचने का मौक़ा मिलेगा और एक दूसरे से सीखने का भी।
इस मौके पर उपनिदेशक कृषि डॉ संजय त्रिपाठी नें सरकार की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट से जुड़े सदस्यों से बताया की उनके द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों को विभाग पूरी तरह से सपोर्ट करेगा. उन्होंने कहा की बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा एफपीओ को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है।
इसके बाद टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के सदस्यों का दल कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती भी पहुंचा. यहाँ टीम नें केंद्र के प्रभारी प्रो. डॉ. एस एन सिंह, विशेषज्ञ डॉ डीके श्रीवास्तव, राघवेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ. प्रेम शंकर, डॉ वीना सचान से मुलाक़ात की. इस मौके पर टीम की अगुआ प्रिया राय नें पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये किसानों के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी थी. उन्होंने बताया की पायलट प्रोजेक्ट के तहत जनपद में सिद्धार्थ एफ पी ओ से जुड़े किसानों को बीस एकड़ में कालानमक की आर्गेनिक खेती खेती के लिए चुना गया है. जिन्हें निःशुल्क बायो फर्टिलाइजर  उपलब्ध कराया जा रहा है. बताया की किसानों द्वारा उपजाए जा रहे आर्गेनिक कालानमक चावल को मार्केट लिंकेज भी कराया जाएगा।
प्रिया राय नें जनपद के सब्जी उत्पादकों के सब्जियों तुड़ाई पश्चात लम्बे समय तक बचाए रखने के लिए को सहज तरीके से सस्ते कूलिंग सिस्टम की जानकारी दी. उन्होंने किसानों कृषि उत्पादन को बढ़ाने और मार्केट लिंकेज को बढ़ावा देने की तकनीकी सिस्टम पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर केवीके प्रभारी प्रो. एस एन सिंह नें टीम को विश्वास दिलाया की केंद्र के वैज्ञानिक किसानों के लिए सदैव उपलब्ध रहते हैं. अगर टीम को किसानों के हित में कहीं भी जरुरत होगी तो केंद्र के वैज्ञानिक तकनीकी सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस मौके पर टेक्निकल सपोर्ट यूनिट से गोरखपुर क्लस्टर से रजनीश, सुरूपा चक्रवती, अर्जुन सहित सिद्धार्थ एफपीसी से राममूर्ति मिश्र, बृहस्पति कुमार पाण्डेय, विजेंद्र बहादुर पाल, सहित अनेकों किसान मौजूद रहे ।