Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

वरिष्ठ चिकित्सक कांग्रेस नेता वी.एच. रिजवी के निधन पर शोक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

वरिष्ठ चिकित्सक समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. वी.एच. रिजवी का 74 वर्ष की उम्र में चईयाबारी मोहल्ले में स्थित आवास पर मंगलवार की भोर में निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।  उनके निधन से लोगों में शोक की लहर है। कर्बला कव्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।
डा. वी.एच. रिजवी के इंतकाल की खबर मिलते ही लोग उनके घर पर पहुंचे और श्रद्धांसुमन अर्पित किया। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय उर्फ बब्लू, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मो. रफीक खां,  प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, भूमिधर गुप्ता, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, गिरजेश पाल,  अतीउल्ला सिद्दीकी, सुरेन्द्र मिश्र के साथ ही अनेक नेताओं ने उनके आवास एवं कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अंकुर वर्मा ने कहा कि वे एक कुशल चिकित्सक के साथ ही कांग्रेस के समर्पित सिपाही थे। वे अपने पीछे एक पुत्र दो पुत्रियां और पत्नी छोड़ गये हैं।