ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नगर पंचायत भानपुर मे स्वीकृत हुआ 267 पात्रों का आवास

विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने किया आवास के लिये भूमि पूजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत स्वीकृत आवास का नगर पंचायत भानपुर और सोनहा में विधि विधान से भूमि पूजन किया। कहा कि प्रदेश सरकार सबको आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरन्तर सक्रिय है। नगर पंचायत भानपुर में 267 लोगों का आवास स्वीकृत होने के साथ ही धन खाते में जा चुका है। लोगों को चाहिये कि वे शीघ्र आवासों का निर्माण करा लें।
कहा कि सबको अपनी छत नसीब हो इस लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं संवेदनशील है और विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पात्रों का आवास स्वीकृत हुआ है।
इस अवसर पर जयेश प्रताप जयसवाल विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा गुड्डू प्रधान उमेश ठाकुर पिंटू यादव उमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।