Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

स्वीकृत स्थान पर पंचायत भवन न बनने से रोष, दिया आन्दोलन की चेतावनी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बन्तला के नागरिकों में पंचायत भवन को निर्धारित स्थान पर न बनवाये जाने से आक्रोश है। गांव के हनुमान शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त एवं खण्ड विकास अधिकारी को पत्र देकर मांग किया है कि पंचायत भवन पूर्व में निर्धारित गाटा संख्या 172 रकबा 87 एअर में ही बनवाया जाय। चेतावनी दिया है कि मांगे न मानी गई तो वे धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम सभा बन्तला में गाटा संख्या 172 रकबा 87 एअर में सरकार द्वारा पंचायत भवन का निर्माण स्वीकृत है किन्तु नव निर्वाचित ग्राम प्रधान पंचायत भवन को अन्यत्र बनवाना चाहते हैं, यह पूरी तरह से नियम विरूद्ध और शासन की मंशा के विरूद्ध है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कौशल शुक्ल, वीरेन्द्र कुमार, मंगल चौधरी, प्रदीप कुमार, दिवाकर, जवाहर लाल, सुरेश शुक्ल, उदयनरायन, पुष्कर शुक्ल, लाल जी, रीता देवी, शशि शुक्ल, वंदना शुक्ल आदि शामिल रहे।