ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सपा नेताओं ने किया राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार का स्वागत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित गौड़ ने शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार का बड़े बन के निकट स्वागत किया। वे पार्टी कार्य से गोरखपुर जा रहे थे। अमित गौड़ ने उन्हें पार्टी के सांगठनिक स्थितियों एवं जनता के बीच किये जा रहे कार्यों की जानकारी दिया।
राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुये कहा कि बूथ स्तर पर सांगठनिक मजबूती बहुत आवश्यक है। कहा कि बूथ स्तर की समीक्षा कर यह भी देख लिया जाय कि यदि किसी का नाम मतदाता सूची में न हो तो उसे जोड़वाने में पार्टी कार्यकर्ता सहयोग करें। कहा कि समूचे प्रदेश में सपा के पक्ष में जनता की लहर चल रही है। लोग भाजपा जैसी झूठ बोलने वाले साम्प्रदायिक दल और सरकार से मुक्ति पाना चाहते हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को जन मानस से लगातार संवाद बनाये रखना होगा।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राम प्रकाश चौधरी, राज आर्य, हेमन्त चौधरी, प्रशान्त यादव, डा. फारूक उबैदुल्लाह, हनुमान गौड़, गिरिजाशंकर गौड़, राधेश्याम कन्नौजिया, दीपक गौड़,, रोेहित, राजन आदि शामिल रहे।