ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री व रसोइया हुईं सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर चलाये जा रहे जयभारत महासंपर्क अभियान के तहत पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी के मार्गदर्शन में सदर विधानसभा क्षेत्र के बायपोखर दुर्गा मन्दिर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेखा व रसोइया श्रीमती पूनम को माला पहनाकर पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व गांव में प्रभातफेरी निकाली गयी और लोगों को कांग्रेस की नीतियों रीतियों से अवगत कराया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्व. राजीव गांधी और वरिष्ठ कांग्रेसी स्व संकर्षण प्रसाद शुक्ला को माल्यार्पण किया गया। पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा स्व. राजीव गांधी के अधूरे सपनों को कांग्रेस पूरा करेगी। उन्होने पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ कर जिस सशक्त भारत के निर्माण का सपना देखा था, उनके असामयिक विधन से अधूरा रह गया है। कांग्रेसजनों का संकल्प है कि जनता ने अवसर दिया तो भारत दुनिया के हर क्षेत्र में सम्पन्न होगा। उन्होने कहा जयभारत महासंपर्क अभियान में गांव की जनता खुलकर बोल रही है। जगदीश प्रसाद चौधरी, रामधीरज चौधरी, जयप्रकाश अग्रहरि, मो. रफीक, राजेश्वरी देवी, अन्नू, दिव्यावती आदि मौजूद रहे।