ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक में चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आवाहन

बूथ स्तर पर निरन्तर सक्रियता पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नू पाण्डेय ने वाहिनी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से बूथवार स्थिति की समीक्षा किया। कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय और मतदाता सूची का भी आकलन कर लें। यदि कोई कमी हो तो उसे दूर कराने के साथ ही जन समस्याओं को लेकर मुखर आन्दोलन करें।
लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। वाहिनी पदाधिकारी जनता के बीच पार्टी की नीतियों को लेकर जाय और लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने की भूमिका निभायें।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने समीक्षा बैठक में कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों से संघर्ष के लिये हमें निरन्तर सक्रिय और सचेत रहना होगा। कहा कि सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा,  मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है। ऐसे में युवाओं को सत्ता परिवर्तन के लिये पूरी ताकत से आगे आना होगा। युवाओं की एकजुटता से ही प्रदेश में सपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो0 जावेद ने वाहिनी के प्रदेश पदाधिकारियों को सांगठनिक स्तर पर तैयारियों और किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
समीक्षा बैठक में सपा नेता जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, ज्ञान चन्द चौधरी, प्रशान्त यादव, मो. ताहिर, पिन्टू शुक्ल, श्याम सुन्दर यादव, तूफानी यादव, अखिलेश यादव, अश्विनी यादव, महेन्द्र चौधरी, हेमन्त चौधरी, विकास यादव, दिलीप यादव, विशाल, राजू, अभिषेक उपाध्याय, अनमोल श्रीवास्तव, विनय यादव, जर्सी यादव, भोला पाण्डेय, रंजन यादव, शिव कुमार गुप्ता, सुशील यादव, फैजल, जहीर अहमद, सोनू गौतम, मो. सलीम, शाहबाज खान, उपेन्द्र कन्नौजिया, राहुल कुमार, सूर्यबंशी, अतीउल्ला, संदीप कन्नौजिया, अनीस, पिन्टू, आरिफ के साथ ही सपा एवं लोहिया वाहिनी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।