ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

संकट में सहयोग करने वाले कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

विशाल फाउन्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. बबिता शुक्ला के संयोजन में बुधवार को गनेशपुर स्थित एक मैरेज हाल में समारोहपूर्वक कोरोना योद्धा  एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
डा. शुक्ला ने कहा कि कोरोना और लॉक डाउन के दौरान लोगों ने अपनी जिन्दगी दांव पर लगाकर पीड़ितों और उनके परिजनों का सहयोग किया। डाक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, सफाईकर्मी, एम्बुलेंस चालक, आंगनवाडी कार्यकत्रियों का योगदान सदैव याद किया जाना चाहिये। उन्होने उपस्थिति लोगों का आवाहन किया कि जिन लोगों ने कोरोना टीका न लगवाया हो वे अवश्य लगवा लें जिससे यदि तीसरी लहर आती भी है तो उससे किसी की जान न जाने पाये। कहा कि यदि अवसर मिला तो बस्ती सदर से चुनाव लड़ूंगी। जनहित के सवालों को लेकर उनका रचनात्मक आन्दोलन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में विशाल फाउन्डेशन के पुष्पा शुक्ला, प्रज्ञा शुक्ला के साथ ही नोमान अहमद, कृष्ण प्रसाद शुक्ल, काजी फरमान, दानिश, परमवीर गौड, शिवम मिश्रा, सद्दाम आदि ने योगदान दिया।