ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

डीएम ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिए निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर उ0प्र0।

जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा तहसील बांसी के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत बनकटा आदि गांवों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संबधित नायब तहसीलदार को बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ से संबधित आवश्यक व्यवस्था कराने को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों से वार्ता की गयी। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को आश्वस्त कराया कि शासन/प्रशासन द्वारा हर सम्भव राहत सामग्री/सुविधा दी जायेगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ शरणालयों में आवश्यक सामग्री की कमी नही होनी चाहिए। इसके साथ ही संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने संबधित लेखपाल को फसलो का सर्वे कर मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया गया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ तहसील डुमरियागंज के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत मोखवा, वीरपुर, पिकौरा आदि विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों का मोटरबोट से जाकर देखा गया। जिलाधिकारी  ने उपजिलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित गांवों में संबधित आवश्यक व्यवस्था कराने को निर्देश दिया गया। डाक्टरो की टीम द्वारा कैम्प लगाकर दवा वितरण कराया जा रहा था। इसके साथ बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों को राहत किट तथा राशन दिया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों से वार्ता की गयी। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को आश्वस्त कराया कि शासन/प्रशासन द्वारा हर सम्भव राहत सामग्री/सुविधा दी जायेगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ शरणालयों में आवश्यक सामग्री की कमी नही होनी चाहिए। इसके साथ ही संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने संबधित लेखपाल को फसलो का सर्वे कर मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सन्दीप चैधरी, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज त्रिभवन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।