Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अवधी, भोजपुरी कार्यशाला में पारम्परिक गीतों की धूम

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से सुमन ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा बुधवार से गनेशपुर के न्यू सोशल एण्ड साइंस मार्डन पब्लिक स्कूल रघुनाथपुर के परिसर में तीन दिवसीय अवधी भोजपुरी कार्यशाला एवं लोकोत्सव गीतों के कार्यक्रम का उद्घाटन अधिवक्ता सत्य प्रकाश ने किया।
कहा कि भारतीय संस्कृति में लोक कलाओं , गीतों का विशेष महत्व है। वे हमारे लोक जीवन में रचे बसे हैं, उसे सहेजने और नई पीढी के लिये संरक्षित करने की आवश्यकता है।
कार्यशाला में लोक गायक महीपत चौधरी, अनीषा वर्मा, प्रिया, वीरेन्द्र, शिवानी, रिमझिम, प्रियंका, काजल, सुप्रिया, नेहा, संदीप कुमार आदि ने लोक संस्कृति के     विविध पक्षों पर प्रकाश डालने के साथ ही शानदार प्रस्तुतियां दी। जन्म से लेकर मुण्डन, जने़ऊ, विवाह संस्कार के साथ ही निर्गुण गीतों को भी कलाकारोें ने प्रस्तुत किया।
संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, माया देवी आदि ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुये अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से जय प्रकाश यादव, रवीन्द्र यादव, मनोज कुमार, हीरालाल, ग्राम प्रधान रामलौट यादव, विश्वनाथ, प्रदीप यादव, सुप्रिया श्रीवास्तव, पप्पू चौधरी, सन्तोष कुमार सोनी, अलाउद्दीन, सत्य प्रकाश, नरेन्द्र गुप्ता, शम्भू गुप्ता, राजकरन, राजनाथ, अनिल पाण्डेय, सीताराम, महीपति चौधरी, राम कुमार यादव, राम मूरत यादव आदि उपस्थित रहे।