ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

शिव सेना की बैठक में युवा सेना का विस्तारःसुशील देश भक्त महासचिव बने

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

शिव सेना की बैठक बुधवार को जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय सुगर मिल पर सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक विस्तार पर चर्चा के साथ ही युवा सेना के जिला प्रमुख आशीष मिश्रा ने सुशील देश भक्त को युवा सेना का संगठन महासचिव घोषित किया।
जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि शिव सेना के विचारधारा से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने की जरूरत है। अति शीघ्र न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर शाखा का गठन किया जायेगा जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का प्रभावी हल निकाला जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से शिवेश शुक्ल, सौरभ चौधरी, अमरेश कुमार, शुभ, इन्द्रपाल प्रजापति, संदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।