ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कोविड काल में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 25 कोरोना योद्धा सम्मानित

परिवार नियोजन सेवाओं में गुणात्मक सुधार पर मंथन

स्वयंसेवी संस्था पीएसआई-टीसीआईएचसी के सहयोग से  कार्यशाला आयोजित

कबीर बस्ती न्यूज,गोरखपुर। उ0प्र0

स्वास्थ्य विभाग ने सभी 23 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रमों पर अध्ययन आधारित कार्यशाला का आयोजन एक निजी होटल में गुरुवार की देर शाम किया, जिसमें  परिवार नियोजन सेवाओं में गुणात्मक सुधार पर मंथन हुआ । कार्यशाला का आयोजन स्वयंसेवी संस्था पापुलेशन इंटरनेशनल सर्विसेज (पीएसआई)-द चैलेंज इनिशिएटिव ऑफ हेल्दी सिटीज (टीसीआईएचसी) के सहयोग से किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने इस अवसर पर 25 कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया ।

कार्यक्रम में पीएसआई-टीसीआईएचसी संस्था के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर अमित कुमार ने शहरी क्षेत्र में कार्य के दौरान के निष्कर्षों और चुनौतियों पर प्रस्तुतीकरण दिया । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ. नंद कुमार ने बताया कि कार्यशाला के जरिये उन बिन्दुओं  के बारे में जानकारी हुई जिन्हें दूर कर  गुणात्मक सेवाएं दी जा सकती हैं । शहरी क्षेत्र के बारे में एक सबसे अच्छा निष्कर्ष यह निकल कर आया है कि जिन लाभार्थियों ने परिवार नियोजन सेवाएं प्राप्त की हैं वह पुनः शहरी स्वास्थ्य केंद्रों से सेवा पाने की इच्छुक हैं । कार्यक्रम के दौरान डिवीजनल कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद पांडेय, शाहपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरप्रित जोगिंदर पाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद और शहरी स्वास्थ्य समन्वयक सुरेश सिंह चौहान ने परिवार नियोजन और किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रमों में गुणात्मक सुधार की अपेक्षाएं बताईं और समुदाय तक प्रभावी संदेश पहुंचाने पर जोर दिया ।

इस अवसर पर अलग-अलग शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव, डॉ. हरप्रित, डॉ. शालिनी, डॉ. दिशा, डॉ. सदाब परवीन, डॉ. सविता तिवारी, डॉ. अरूण कुमार वर्मा, डॉ. नेहा कपूर, डॉ. श्वेता, कर्मचारी टूनटून यादव, रमेश कुमार, मधुकर, पंकज, सुनील कुमार, मो. फैजान, विजय श्रीवास्तव, आदिल फखर, पीएसआई-टीसीआईएचसी संस्था से प्रोग्राम मैनेजर केवल सिंह सिसौदिया व उनकी टीम से सुशील कुमार, प्रियंका सिंह, रेखा शर्मा, अनामिका राठौर और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) संस्था के प्रतिनिधि वेद प्रकाश पाठक को कोरोना काल में प्रशंसनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।

कार्यशाला में सीएमओ की पत्नी कुसुम पांडेय, जिला महिला अस्पताल से डॉ. कविता रानी शर्मा, जंगल कौड़िया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष चौरसिया, डीईआईसी मैनेजर डॉ. अर्चना, यूपीटीएसयू से जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ, डीडीएम पवन कुमार, सूर्या क्लिनिक से राकेश और महिला अस्पताल से अमरनाथ जायसवाल ने भी प्रमुखता से प्रतिभाग किया। कार्यशाला का संचालन जिला क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट डॉ. मुस्तफा खान ने किया ।