Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

विधायक संजय ने लाभार्थियों में किया आवास की चाभी का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत रूधौली एवं रामनगर विकास खण्ड क्षेत्र के लाभार्थियों में बुधवार को गृह प्रवेश हेतु आवास की चाभी का वितरण किया। आयोजित कार्यक्रम एवं वर्चुअल माध्यम से सरकार के उपलब्धियों की जानकारी देते हुये कहा कि सबके सिर पर अपना छत हो इसके लिये केन्द्र और राज्य की सरकार गंभीर है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के  अधिकांश पात्र लोगों के पास अपना मकान हो चुका है। जिनका शेष है उन्हें भी आवास योजना का लाभ मिलेगा।
विधायक संजय प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में गरीबों को कोरोना काल से अब तक जिस प्रकार से मकान से लेकर अनाज तक की सुविधायें मिली ऐसा कभी  नहीं हुआ था। अपना घर होने का सुख वही जानता है जो फूस की झोपड़ी में रहा हो। जिन लोगों को आवास मिला उनके चेहरों पर मुस्कान थी। विधायक संजय प्रताप ने लाभार्थियों से संवाद बनाते हुये कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है। सरकार ने गरीबों, वंचितों के लिये जो योजनायें बनायी उसका जमीनी धरातल पर क्रियान्वयन भी हो रहा है।
आवास की चाभी वितरण के दौरान विधायक संजय प्रताप के साथ विजय उर्फ राजू पाण्डेय, मनोज सिंह, जयेश प्रताप जयसवाल, महेंद्र सिंह, महेश सिंह, रवि जायसवाल, दीपक कुमार, विकास शर्मा, मायाराम चौधरी, सभासद गण एवं विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।