ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

फिर हैवानियत की शिकार हो गयी एक बेटी, क्रूरता की पार कर दी सारी हदें

बेटी के मुंह मे ठूंसा ब्लेट और कपडा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात में घर से शौच के लिए ‌निकली किशोरी शनिवार की भोर में खेत में लहुलूहान अवस्था में बेहोश पड़ी मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और मुंह में कपड़ा और ठूंसा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एसपी आशीष श्रीवास्तव ने भी किशोरी से पूछताछ की।

फिलहाल घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 10 बजे एक 15 वर्षीय किशोरी परिजनों से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब किशोरी काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की, लेकिन रात होने के कारण उसका पता नहीं चला। शनिवार की भोर में 5 बजे घर से कुछ दूरी पर किशोरी एक खेत में वह बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ी मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मुंह में ब्लेड डालकर कपड़े से बांध दिया गया था। शरीर में कई जगहों पर ब्लेड से वार किया गया था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में आसपास गांव के लोग भी जुट गए। परिजनों की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस गांव पहुंची और किशोरी को इलाज के लिए पहले सीएचसी कप्तानगंज ले गए। जहां से प्रा‌थमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों उसे अब खतरे से बाहर बताया है।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल में किशोरी से पूछताछ की और उसके बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के घटनास्थल गए। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी कलवारी आलोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ एक-एक पहलू की बारीकी से जांच की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये तथा पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता के बहन उसके बाबा से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पीड़िता के बयान के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।