Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

राघवेन्द्र अध्यक्ष, अमरेन्द्र  पाण्डेय ‘शिबलू’ बने प्रवक्ता

क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ की बैठक में सर्व सम्मत से हुआ निर्णय

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ की बैठक सोमवार को प्रेस क्लब में संघ संरक्षक सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से राघवेन्द्र सिंह को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।
बैठक को सम्बोधित करते हुये सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्योें की ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले कार्यकाल में लम्बे संघर्ष के बाद आवाजों को अनसुनी कर दिया गया। कहा कि अब दायित्व राघवेन्द्र सिंह पर है कि वे क्षेत्र पंचायत सदस्योें को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में रचनात्मक संघर्ष करें।
क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि अति शीघ्र कार्यकारिणी का ब्लाक स्तर पर गठन कर  पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा।
बैठक में मुख्य रूप से रामकृष्ण शुक्ल, राजाराम यादव, श्रवण कुमार सिंह, गोपी निषाद, रजवंत सिंह, मोहित सिंह, इन्द्रजीत चौधरी, राजकुमार चौधरी, रामदीन, कुंवर पंकज सिंह, शिवम चौधरी, अमित सिंह, शेषराम, राम नरेश, नितराम यादव, राम बहाल यादव, चन्दन सिंह, अनुरूद्ध सिंह, खालिक हुसेन, रिवई चौधरी, जगदीश मौर्य, हरीनरायन मिश्र, वीरेन्द्र यादव,  अनिल कुमार विश्वकर्मा, बब्बन सिंह, अरविन्द यादव, मनीष सिंह के साथ ही अनेक क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे।