ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भारत उदय का अभियानः पात्रों तक पहुंचा रहे हैं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आपकी योजना आपके द्वार अभियान की कड़ी में भारत उदय संस्था द्वारा अध्यक्ष पंकज के संयोजन में गांव- गांव पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के जन्म दिन से शुरू यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष पंकज ने बताया कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनायें बनायी गईं है किन्तु जानकारी के अभाव में अनेक पात्र लोग इससे वंचित रह जाते हैं। भारत उदय का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दिशा में चरणबद्ध ढंग से कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभियान लगातार जारी है। बताया कि पूर्वान्चल के बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, अयोध्या सहित अनेक जनपदों में संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा आपकी योजना आपके द्वार को पहुंचाने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मुख्य रूप से शिवनाथ पाण्डेय, जानकी देवी, संजू प्रभा, दीपा जायसवाल आदि योगदान दे रहे हैं।