ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने वृद्धों में किया फल का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सेवा समर्पण अभियान की कड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में बनकटा स्थित हरदिया में वृद्धजनों के बीच वृद्ध माताओं में साड़ी के साथ ही फल का वितरण किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में विश्वनाथ जायसवाल ने कहा कि भाजपा गरीब, कमजोर वर्गो के साथ खडी है। जो वृद्धजन आश्रम में हैं पूरा प्रयास होगा कि समय-समय पर उनका यथोचित सहयोग किया जाय।

वृद्ध जनों के बीच फल वितरण के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से गरीबों के लिये सर्वाधिक कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही हैं। निःशुल्क राशन के साथ ही उन्हें यथा संभव सहयोग दिया जा रहा है।
फल वितरण में मुख्य रूप से रमेश चौधरी, शिव प्रकाश चौधरी, अम्बिका यादव, जीत बहादुर यादव, श्रीप्रकाश सोनी, सत्यप्रकाश जायसवाल, मिन्टू गिरी, अखिलेश चौधरी, जितेन्द्र यादव, सुभाष चौरसिया आदि ने योगदान दिया।