Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा-हम वचन निभाएंगे 7 को बस्ती में

बैठक में बनी रणनीति 12 को हजारों की संख्या में गोरखपुर रैली में जायेंगे कांग्रेसी

कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने किया दायित्वों का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा-हम वचन निभाएंगे’ कार्यक्रम की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।   जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि 7 अक्टूबर को अयोध्या से चलकर प्रतिज्ञा यात्रा बस्ती पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद 8 अक्टूबर को रूधौली में सभा के बाद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के लिये रवाना होगी। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क में आयोजित विशाल रैली में हिस्सा लेने के लिये बस्ती के कांग्रेसजन बस एवं अन्य साधनों से पहुंचेगे।
कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कर्मराज यादव ने ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा-हम वचन निभाएंगे’ की विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि यात्रा का उद्देश्य आम जन से जुड़कर उनकी समस्याओं की पहचान करना और संघर्ष की रूप रेखा बनाना है। बताया कि समूचे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 12 हजार किलोमीटर तक यात्रा निकलेगी जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेता करेंगे। यात्रा में ग्राम पंचायत, न्यायपंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को जोडा जा रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा की तैयारी बैठक में न्याय पंचायत, ब्लाक, एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण किया गया। 12 अक्टूबर को हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गोरखपुर मंें आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे जिसे प्रियंका गांधी सम्बोधित करंेगी।
‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा-हम वचन निभाएंगे’ कार्यक्रम की तैयारी बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, कौशल त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, रामभवन शुक्ल, अनिल भारती, साधू शरन आर्य, हाजी अब्दुल वहाब, कर्नल ए.के. सिंह, भूमिधर गुप्ता, प्रशान्त पाण्डेय, गायत्री गुप्ता, प्रमोद द्विवेदी,  सचिन शुक्ल, नर्वदेश्वर शूक्ल, डा. शीला शर्मा, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अमित सिंह, इफ्तिखार अहमद, सत्येन्द्र मिश्र, रूपेश पाण्डेय, विनोद रानी आहूजा, डा. युसूफ अंसारी, महेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार त्रिपाठी, नीलम विश्वकर्मा, आलोक तिवारी राजू, आदर्श पाठक, विकास वर्मा, सोमनाथ पाण्डेय, अलीम अख्तर, शकुन्तला देवी, राहुल चौधरी, बबिता शुक्ल, अमर बहादुर तप्पे बाबा, रविन्द्र सिंह राजन, गुड्डू सोनकर, लक्ष्मीकान्त मिश्र, पवन वर्मा, जगदीश शर्मा, इफ्तिखार अहमद, रविन्द्र चौधरी, दुर्गेश त्रिपाठी, कान्ती पटेल, अनुराग पाण्डेय, सियाबल्लभ चौधरी, रघुनाथ चौहान, रामसजीवन चौधरी, पवन अग्रहरि, अंकित शुक्ल, अच्छेलाल गुप्ता, प्रताप नरायन मिश्र, प्रदीप चौधरी, समीर कुमार, दिनेश पाल, उमेश कुमार, छेदी चौधरी, कृष्णचन्द्र शुक्ल, श्यामलाल सिंह, अभिषेक सिंह सूर्यबंशी, इजहार अहमद, अमजद हुसेन, अंकित कुमार, अभय भारती, राज सिंह, जगदीश प्रसाद, विमलादेवी , दीपक कुमार, नफीस अहमद, अफजाल अहमद के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।