ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सम्पूर्ण वैश्य सेना की बैठक में राजनीतिक, सामाजिक एकजुटता पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को सम्पूर्ण वैश्य सेना बस्ती इकाई की बैठक महादेवा विधानसभा क्षेत्र के खोरिया बाजार में रामवीर मद्धेशिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष माधो प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक स्तर पर सबल हो इसके लिये राजनीतिक जागरूकता आवश्यक है। कहा कि समूचे देश में 132 वैश्य उप जातियां हैं इन्हें एकजुट कर सम्पूर्ण वैश्य सेना तेजी से बढ रही है। उन्होने अधिकार हासिल करने के लिये एकजुटता पर जोर दिया।
बैठक को सुनील गुप्ता, कुलदीप जायसवाल, अशोक कुमार निगम, प्रमोद गुप्ता आदि ने सम्बोधित करते हुये वैश्य समाज की समस्याओं पर प्रकाश डाला। कहा कि राजनीतिक एकजुटता समय की मांग है। जनपद में वैश्य सेना की मजबूती के लिये उपस्थित व्यापारियों को शपथ दिलाया गया। बैठक में अद्या भैया, दिनेश चन्द्र, रामचन्दर , उपेन्द्र, प्रमोद, अरविन्द, लक्ष्मी गुप्ता, रामफेर गुप्ता, डा. दिलीप कुमार वैश्य के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।