ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

अभियान चलाकर सभी वार्ड में टूटी नालियों का मरम्मत कराने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को टूटी नाली की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने नालियों की नियमित सफाई कराने का भी निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी तथा प्रशासनिक अधिकारी राम कुमार पाल ने पिकौरा शिव गुलाम, चिकवा टोला, तुरकहिया, बिशुनपुरवा, माली टोला तथा पठान टोला एवं महरीखांवा वार्ड की साफ सफाई का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया गया कि मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर झाड़ू द्वारा साफ-सफाई ठीक है। पूछताछ करने पर लोगों ने भी बताया कि नियमित रूप से साफ सफाई की जाती है परंतु नाली टूटी होने के कारण  सफाई नहीं हो पाती है जिसके कारण उसमें शील्ट भरा रहता है। पानी का बहाव ठीक नहीं रहता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि अभियान चलाकर सभी वार्ड में टूटी नालियों का मरम्मत कराया जाए।