ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सीडब्ल्यूसी ने अनाथ नवजात शिशु को विदाई देकर किया प्रशंसनीय कार्य

अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा के नेतृत्व में शिशु के उपयोग में आने वाली वस्तुएं प्रदान कर दी गई शुभकामनाएं

कबीर बस्ती न्यूज बस्ती।उ0्रप्र0।

बाल कल्याण समिति बस्ती के कार्यालय में मंगलवार को अनाथ नवजात शिशु को विदाई दी गई अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा के नेतृत्व में शिशु के उपयोग में आने वाली वस्तुएं प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई। बीते 4 अगस्त को कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु पाया गया था, जिसे चाइल्ड लाइन के द्वारा बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया था, शिशु के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

समय-समय पर सीडब्ल्यूसी के सदस्य और अध्यक्ष शिशु के देख रेख के लिए आ जा रहे थे, आज शिशु के स्वस्थ होने पर उसे शिशु सदन भेजा गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार कोई भीशिशु, बालक बालिका अनाथ नहीं है उसे संपूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाना हमारी प्राथमिकता है अज्ञात शिशु काल्पनिक नाम प्रगति को सीडब्ल्यूसी के सदस्य श्रीमती मंजू त्रिपाठी डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव गोवर्धन गुप्ता ने वस्त्र, दूध दूध की बोतल, पाउडर, तेल, जूता मोजा जैसी उपयोगी वस्तुएं व्यक्तिगत अपने निजी पैसे से खरीद कर भेट स्वरूप प्रदान की है।