ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया परामर्श समिति का गठन

सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति हर संभव सहयोग देने का दिया भरोसा 

कबीर बस्ती न्यूज बस्ती।उ0्रप्र0।

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने परामर्श समिति का गठन किया है। इसमें 5 वरिष्ठ व अनुभवी व्यापारियों को शामिल किया गया है। मंगलवार को मालवीय रोड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर बैठक कर परामर्श समिति के सदस्यों का फल मालाओं से स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

परामर्श समिति में देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रहलाद मोदी, विमल गोयल, मनोज सर्राफ और रामकृष्ण को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा व्यापार मंडल बड़े उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है। कुछ महीनों बाद शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक संगठन का विस्तार दिखाई देगा जिससे व्यापारियों की समस्या और उत्पीड़न को लेकर निर्णायक संघर्ष छेड़ा जाय सके। महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल एवं नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा शीघ्र ही व्यापारी संवाद यात्रा के माध्यम से व्यापार मंडल अपनी पकड़ मजबूत करेगा। बैठक में धर्मेन्द्र चौरसिया, अर्जित कसौधन, रविन्द्र कश्यप, नीरज कसौधन, पवन, शम्भूनाथ कसौधन आदि उपस्थ्ति रहे।