ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

छात्रों का डाटा फीडिंग नहीं करेंगे शिक्षक, 2 अक्टूबर को करेंगे सत्याग्रह

कबीर बस्ती न्यूज बस्ती।उ0्रप्र0।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की  अध्यक्षता में मंगलवार को संघ पदाधिकारियांें की बैठक शिक्षक भवन पर सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक छात्रों का डाटा फीडिंग नहीं करेंगे, इसे विभागीय स्तर पर वीआरसी पर तैनात कम्प्यूटर आपरेटरों से कराया जाय। इस मांग को लेकर शिक्षक आगामी 2 अक्टूबर को बीएसए कार्यालय पर सत्याग्रह करेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि आगामी 6 अक्टूबर को परसुरामपुर बीआरसी पर सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित है, इसमंें प्रदेश      अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय, संरक्षक अभिमन्यु तिवारी, शिक्षक विधायक धु्रव कुमार त्रिपाठी आ रहे हैं, उनसे विचार विमर्श के बाद वृहद आन्दोलन की रणनीति तय की जायेगी।

बैठक में अखिलेश कुमार मिश्र, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विजय प्रकाश चौधरी, सतीश शंकर शुक्ल,   चन्द्रभान चौरसिया,  रीता शुक्ला, सन्तोष शुक्ल, आरती गौतम, रामभरत वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, बब्बन पाण्डेय, विवेककान्त पाण्डेय, रक्षाराम वर्मा, शशिकान्त धर द्विवेदी, दिनेश वर्मा, काशीराम वर्मा, शोभाराम वर्मा, मारूफ खान, अरविन्द कुमार पाण्डेय, भैयाराम राव, पांचू प्रसाद, रामसेवक, भरतराम,   आदि शामिल रहे।