Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रोट्रेक्ट क्लब ने दिव्यांग बच्चों के साथ गांधी जी को किया याद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर रोट्रेक्ट क्लब ने दिव्यांग बच्चों के साथ गांधी जी को याद किया। इस अवसर पर गांधीजी के योगदान पर चर्चा करते हुये रो. अध्यक्ष ईना लखमानी ने कहा कि उनके विचार सदियों तक प्रासंगिक रहेंगे। आजादी के बाद देश में बहुत तरक्की हुई। हर क्षेत्र में बदलाव हुये लेकिन गांधी जी के सत्य अहिंसा के सिद्धान्त आज भी दुनिया को संदेश रहे हैं। उन्होने कहा क्लब आगामी दिनों में रक्तदान, वृक्षारोपण, लिंगानुपात, साक्षरता, मिशन शक्ति जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयेजन करेगा। कार्यक्रम में सचिव अनमोल शाही, रिहेब प्लस सोसाइटी की निदेशिका नीलम मिश्रा, रिंकी सावलानी, राजीव, अनिता तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया।