Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कक्षा 09 से 12 तक की छात्राओं के लिए कराया जा रहा है हास्टल निर्माण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कुदरहॉ, रूधौली तथा कप्तानगंज में कस्तूरबा गाधी बालिका विद्यालय परिसर में कक्षा 09 से 12 तक की छात्राओं के लिए हास्टल निर्माण कराया जा रहा है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया कि इन तीनों ब्लाक में कक्षा 09 से 12 तक पढने वाली विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेंगी। उन्होने बताया कि तीनों हास्टल वर्तमान में संचालित विद्यालय परिसर में ही बनेंगे। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को शासन द्वारा कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उन्होने बताया कि कुदरहा में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रूधौली में पेड़ कटवाने की प्रक्रिया चल रही है। कप्तानगंज में टेण्डर कराया गया है। उन्होने बताया कि लगभग रू0 50 लाख की लागत से दो तल के इस हास्टल में लगभग 200 छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जायेंगी।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्र में पढने वाली दूर-दराज की छात्राओं को आवागमन में काफी कठिनाई होती है तथा उन्हें घर पर पढने का समय कम मिल पाता है। कुदरहॉ, रूधौली तथा कप्तानगंज में छात्राओं के लिए हास्टल बन जाने से उन्हें निःशुल्क आवास, भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे की वे अपने पठन-पाठन पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगी। ये छात्राए ब्लाक के बेसिक शिक्षा परिषद तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों में पूर्व की भाति अध्ययन करेंगी तथा वे इस हास्टल में रह सकेंगी।