Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

महात्मा गांधी ने हमारे देश भारत को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर कराया था आजादः दीपक मीणा

कबीर बस्ती न्यूज, सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर प्रातः 9ः00 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश चन्द्र निगम, उपजिलाधिकारी न्यायिक सुदामा प्रसाद वर्मा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मेघवरण़, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट शिवपूजन, व अन्य कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर जिलाधिकारी श्री मीणा, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी़,, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश चन्द्र निगम, तथा कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों द्वारा भी दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाधिकारी के साथ बापू की धुन का गायन कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सुना गया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी लोग भारत देश के महान विभूतियों का जन्म दिन मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी ने हमारे देश भारत को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर भारत देश को आजाद कराया था। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को गांधी जी के बताये हुए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करना चाहिए। उन्होंने सत्य का मार्ग अपनाकर देश को आजाद कराया। सभी लोगों को अच्छे कर्म करने का प्रयास करना चाहिए। महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शाें को अपनाकर हमें अच्छे कर्म करना चाहिए। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने कलेक्टेªट सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि हर व्यक्ति को हमेशा सच बोलना चाहिए, सच बोलने से आत्मा को शान्ति मिलती है। लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन पूरी ईमानदारी के साथ गुजरा उसकी मिशाल दी जाती है।
जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने कहा कि आज हम सभी लोगों के सामने अच्छे स्वास्थ्य रखने के लिए सफाई की अत्यन्त ही आवश्यक्ता है, सफाई से बीमारियों से बचा जा सकता है। लोगों को अपने घरों के आस पास सफाई का कार्य खुद करना चाहिए इससे गंदगी नहीं रहेगी तो पूरे परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्व का निर्वहन सही ढंग से करने का अपील किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए। हमे कभी भी कोई काम कल पर नही टालना चाहिए।

विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश चन्द्र निगम, अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद मिश्रा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय नाजिर सदर गिरीश चन्द्र मिश्र, आदि लोगों द्वारा गांधी जी के आदर्शाें व उनके द्वारा देश को आजाद करने में किये गये योगदान के बारे में संबोधित किया गया। कार्यक्रम संचालन गिरीश चन्द्र मिश्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बांसी जगप्रवेश, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ओजस्वी राज, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनोद राय, ओ0एस0डी0 जिलाधिकारी पी0के0 सिंह, प्रशानिक अधिकारी कलेक्ट्रेट श्री शिवपूजन, न्याय सहायक राम केवल, स्टेनो जिलाधिकारी बलदाऊ शर्मा, पेशकार जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, शिकायत लिपिक बद्री प्रसाद चैधरी एवं कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।