ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

आयोजित किया गया विधिक जागरूकता शिविर,दी गयी विभिन्न विषयों पर विधिक जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुक्रम व प्रमोद कुमार शर्मा, जनपद न्यायाधीश सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर एवं तहसील विधिक सेवा समिति डुमरियागंज के संयुक्त तत्वाधान में06.10.2021 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में आयोजित किया गया। उक्त शिविर में राजेश प्रताप सिंह तहसीलदार/सचिव तहसील विधिक सेवा समिति डुमरियागंज, आनन्द कुमार ओझा नायब तहसीलदार,  बृजेश कुमार ए0डी0ओ0 पंचायत, कृष्णकान्त श्रीवास्तव नामिका अधिवक्ता, सौरभ सिंह लेखपाल एवं  विवेक कुमार श्रीवास्तव न्याय लिपिक द्वारा विभिन्न विषयों पर विधिक जानकारी दी गयी।

उक्त अवसर पर राहुल गौतम , संगीता, पूनम, अलीमुन्निशा व अन्य विद्वान अधिवक्तागण के साथ-साथ आम जनमानस एवं तहसील के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उक्त समस्त कार्यक्रम वैश्विक महामारी कोविड-19 एवं भारत सरकार, राज्य सरकार व उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया गया।
उक्त आशय की जानकारी चन्द्रमणि, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर ने अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।